फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DPR Approved for uttarakhand's war memorial

जल्द शुरु होगा वार मेमोरियल का काम, जानिए कैसे होगा उत्तराखंड का पहला वार मेमोरियल

Mon, 27 Mar 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Mar 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
DPR Approved for uttarakhand's war memorial

प्रदेश का पहला वार मेमोरियल जल्द आकार लेने लगेगा। कैंट बोर्ड की बैठक में सभी की सहमति से इसकी डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए पहले ही बजट जारी किया जा चुका है। जल्द ही,इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को छावनी परिषद गढ़ी की बोर्ड बैठक में वार मेमोरियल के निर्माण के लिए डीपीआर रखी गई। सभासदों और बोर्ड के अधिकारियों की सहमति से डीपीआर फाइनल कर निर्माण को मंजूरी दी गई। बता दें कि वर्ष 2010 में भाजपा सरकार ने प्रदेश में वार मेमोरियल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन कभी भूमि की तलाश और कभी सियासी खींचतान के कारण यह काम पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


सैन्य बाहुल्य उत्तराखंड के हजारों वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनके शौर्य और साहस को सलाम करते एक प्रतीक की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। अमर उजाला ने भी वार मेमोरियल बनवाने के लिए अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा स्मारक

DPR Approved for uttarakhand's war memorial

​इसके बाद पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने मोर्चा संभाला और इस मामले को रक्षा मंत्रालय तक ले गए। प्रस्ताव पर सेना ने कार्रवाई की और वार मेमोरियल के लिए चीड़बाग में एक एकड़ भूमि फाइनल की गई। पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने अप्रैल 2016 में वार मेमोरियल का शिलान्यास किया।

ऐसा होगा स्मारक
- दो करोड़ रुपये की लागत से एक एकड़ भूमि पर बनेगा शौर्य स्थल।

- चीड़ के पेड़ों से घिरे इस स्मारक पर तीनों सेनाओं के झंडों के साथ कई फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा।

- डेढ़ हजार से अधिक शहीदों के नाम दर्शाता स्तंभ स्थापित होगा।

- सात हाईग्रेड पालिश कंक्रीट के स्तंभ पर सैन्य सम्मान का अद्भुत नजारा पेश होगा।

- हाथीबड़कला में 48 लाख की लागत से बनेगा सिंह द्वार।

- द्वितीय चरण में म्यूजियम बनाने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed