फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dpl: tehri lions won by 177 run, devendra take 8 wickets.

DPL: देवेंद्र की घातक गेंदबाजी से टिहरी जीता, झटके आठ विकेट

Sun, 29 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 May 2016 02:10 AM IST
सार

  • चार ओवर में एक मेडन ओवर डालकर झटके आठ विकेट 
  • काशीपुर डेविल्स पर दर्ज की 177 रन की धमाकेदार जीत 
  • एक अन्य मैच में पौड़ी सनराइजर्स ने रुड़की रॉयल्स को हराया 

विज्ञापन
dpl: tehri lions won by 177 run, devendra take 8 wickets.
डीपीएल में आठ विकेट झटकने वाले देवेंद्र - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

देवेंद्र रावत की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर टिहरी लायंस ने देहरादून प्रीमियर लीग (डीपीएल) में काशीपुर डेविल्स पर 177 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की। देवेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक मेडेन ओवर करते हुए आठ खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन


देवेंद्र की घातक गेंदबाजी का आलम यह था कि दो बल्लेबाज जहां शून्य पर बोल्ड हुए वहीं पांच खिलाड़ी दहाई की संख्या पर भी नहीं पहुंचे। वहीं इससे पहले खेले गए मैच में पौड़ी सनराइजर्स ने रुड़की रॉयल्स को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पौड़ी ने रुड़की को हराया
कसिगा स्कूल में चल रहे डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला मुकाबला रुड़की रॉयल्स और पौड़ी सनराइजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुड़की रॉयल्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 22 अतिरिक्त रनों की बदौलत 71 रन बनाए। जवाब में पौड़ी सनराजर्स की टीम ने 15 ओवर में 73 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच टिहरी लायंस और काशीपुर डेविल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर काशीपुर ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिहरी लायंस ने दीपांकर (40), किरण (42), भानु प्रताप (29), आदित्य (22), आशीष (23) और 23 अतिरिक्त रनों की बदौलत 20 ओवरों में 209 रनों का स्कोर खड़ा किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशीपुर के बल्लेबाज टिहरी के तेज गेंदबाज देवेंद्र रावत की शानदार गेंदबाजी के आगे नतमस्तक हो गए और पूरी टीम 8.4 ओवर में महज 32 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed