जेल में बंद डीपी यादव की तबियत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद डीपी यादव की तबियत शनिवार को बिगड़ गई। यादव को पहले दून फिर फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जरूरी चिकित्सीय जांच के बाद वापस जेल लाया गया।
दादरी विधायक महेंद्र सिंह भाटी समेत दो लोगों की हत्या के 22 साल पुराने मामले में दस मार्च को देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत ने यादव समेत चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से यादव सुद्धोवाला स्थित जिला जेल में बंद है।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह अचानक यादव के सीने में दर्द हुआ। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल (दून अस्पताल) भेजा दिया गया। यहां दून अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केबी जोशी ने डीपी यादव का चेकअप किया। यहां से यादव को फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चार बार हो चुकी है हार्ट एंजियोप्लास्टी
इको, ईसीजी और अन्य जांच के बाद फोर्टिस अस्पताल में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. योगेंद्र ने कुछ अतिरिक्त दवाएं लिखकर डीपी यादव को जेल डॉक्टर की देखरेख में रखने की सलाह दी।
डॉक्टरों का है कहना
डीपी यादव की चार बार हृदय की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। फिर भी धमनी में ब्लाकेज दिख रहा है। इससे हार्ट अटैक की आशंका रहती है। इसीलिए फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया था।
-डॉ. केबी जोशी, सीनियर कार्डियोलाजिस्ट दून अस्पताल।
जनवरी में ही डीपी यादव की नोएडा में चौथी एंजियोप्लास्टी हुई थी। पहले से चल रही दवाओं में कुछ बढ़ा दी गई हैं। फिलहाल डीपी यादव जेल में डाक्टर की देखरेख में रह सकते हैं।
-डॉ. योगेंद्र, सीनियर कार्डियोलाजिस्ट फोर्टिस अस्पताल।