फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dp yadav first night in jail

पहले दिन ही उड़ी डीपी यादव की नींद

Thu, 12 Mar 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Mar 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
dp yadav first night in jail

विज्ञापन

विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड में सजा मिलने पर जेल पहुंचते ही बाहुबली डीपी यादव की नींद ही उड़ गई। सीबीआई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद सिद्घोवाला जेल जाने पर पूर्व सांसद डीपी यादव की मंगलवार की रात बेहद तनाव में गुजरी। जेल सूत्रों की मानें तो रात भर डीपी यादव करवटें की बदलते रहे।

तन्हाई में हैं डीपी यादव
डीपी यादव को तन्हाई बैरक में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह जल्दी उठने के बाद डीपी यादव ने हल्का व्यायाम किया। मेडिकल परीक्षण के बाद दवाओं का सेवन किया।

विज्ञापन


बाहुबली नेता के जेल में आने के खबर मिलने के बाद जेल के अन्य बंदी पूर्व सांसद डीपी यादव की झलक पाने की कोशिश करते रहे। दोपहर को डीपी यादव से मिलने कुछ परिचित जेल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बैरक में होंगे शिफ्ट
सुद्धोवाला जेल प्रशासन का कहना है कि जेल मैनुअल के हिसाब से यादव को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से यादव को दूसरी बैरक में स्थानांतरित किया जाएगा।

सीबीआई की विशेष अदालत ने भाटी हत्याकांड में पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार दोषियों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed