{"_id":"69ff14849054c127b30da025","slug":"double-pensions-deal-16-crore-blow-director-of-social-welfare-department-submits-inquiry-report-to-government-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दोहरी पेंशन से लगा 16 करोड़ का झटका, समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दोहरी पेंशन से लगा 16 करोड़ का झटका, समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट
Sat, 09 May 2026 04:36 PM IST
Renu Saklani
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 09 May 2026 04:36 PM IST
सार
दोहरी पेंशन से समाज कल्याण विभाग को 16 करोड़ का झटका लगा तो निदेशक ने शासन को जांच रिपोर्ट सौंपी। कैग की विश्लेषण रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि 1377 लोग दोहरी पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग को दोहरी पेंशन लेने वालों ने 16 करोड़ रुपये का झटका दिया है। यह जानकारी समाज कल्याण विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आई है। जांच रिपोर्ट को शासन को सौंपने के साथ ही भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन
कैग की विश्लेषण रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि 1377 लोग दोहरी पेंशन ले रहे हैं। इसके वाद समाज कल्याण विभाग ने पड़ताल शुरू की थी। इसमें पता चला कि यह खेल करीब 12 साल से चल रहा था। 1377 में 93 लोगों की मृत्यु और 314 का सत्यापन के दौरान नाम हटा दिया गया।
विज्ञापन
इस तरह 970 लोग दोहरी पेंशन ले रहे थे। शासन ने मामले की जांच समाज कल्याण निदेशालय के निदेशक डॉ संदीप तिवारी को सौंपी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें दोहरी पेंशन लेने वालों के 16 करोड़ लेने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में ऐसे लोगों से राशि वसूले जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
पेंशन के आवेदन की कोषागार विभाग करेगा जांच
समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन के मामले से सबक लेने के साथ ही उसमें सुधार की भी योजना बनाई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब कोई व्यक्ति समाज कल्याण विभाग से पेंशन के लिए आवेदन करेगा, उसकी सूचना व जानकारी कोषागार विभाग को भेजी जाएगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प
कोषागार विभाग यह देखेगा कि संबंधित आवेदक कोई और पेंशन तो प्राप्त नहीं कर रहा है। कोषागार विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद ही समाज कल्याण विभाग की पेंशन से जुड़ी आगे की कार्रवाई होगी। समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन लेने वालों को शपथ पत्र के माध्यम से अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। इसमें 349 लोगों ने शपथपत्र दिया था।