फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder in dehradun: women and her servant dead body found in kothi, servant friend did this heinous crime

प्रेमनगर हत्याकांड : एसएसपी ने किया डबल मर्डर का खुलासा, नौकर के दोस्त ने की थी नृशंस हत्या

Sat, 02 Oct 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 PM IST
सार

29 सिंतबर को धौलास स्थित एक बंगले में मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर राजकुमार थापा की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बंगले के पीछे वाले हिस्से में मिले थे।

विज्ञापन
double murder in dehradun: women and her servant dead body found in kothi, servant friend did this heinous crime
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास स्थित बंगले में मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक नौकर के दोस्त आदित्य ने इस डबल मर्डर को अंजाम दिया था। शनिवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
इस दौरान बताया गया कि नौकर और उसकी मालकिन की हत्या नौकर के दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आदित्य बंगले में नौकरी करना चाह रहा था। इसके लिए वहा राजकुमार थापा यानी नौकर को मौत के घाट उतारने के लिए आया था।

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्नति शर्मा ने आदित्य को नौकर का कत्ल करते हुए देखा तो आरोपी ने उनकी भी हत्या कर दी। इस अपराध को अंजाम देने के बाद आदित्य पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने शुक्रवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहरादून में डबल मर्डर: सिर पर हमले से हुई थी मालकिन और नौकर की मौत, महिला का गला भी दबाया गया

 

बताया गया कि आरोपी आदित्य कुछ दिन पहले बंगले में नौकरी मांगने गया था, लेकिन वहां पर राजकुमार था इसलिए बंगले के मालिकों ने आदित्य को मना कर दिया था। इसलिए आदित्य ने सोचा कि अगर राजकुमार को रास्ते से हटा दिया जाए तो वह इस बंगले में नौकरी पा सकता है। उसने लोगों से काफी कर्ज ले रखा है, उसे उतारने के लिए वह बंगले में नौकरी करना चाहता था।

30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

पुलिस ने हत्याकांड के तीसरे दिन शुक्रवार को भी आसपास के जंगल में कांबिंग चलाई थी। साथ ही आसपास के करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। 29 सिंतबर को धौलास स्थित एक बंगले में मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर राजकुमार थापा की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बंगले के पीछे वाले हिस्से में मिले थे।

हत्याकांड का खुलासा बन गया था चुनौती
इससे पहले शक की सुई महिला के पति सुभाष शर्मा के इर्द गिर्द घूम रही थी। सुभाष के बयानों में लगातार विरोधाभास रहा। इसके कारण पुलिस सुभाष शर्मा को ही प्रथम दृष्टया आरोपी मानकर चल रही थी, लेकिन हत्या के वाजिब कारण और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद न होने से पुलिस के सामने हत्याकांड का खुलासा चुनौती बन गया था।

हालांकि पुलिस किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ होने से भी इनकार नहीं कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले कबाड़ी आदि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed