फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Satyam selected for Emerging India Camp

Dehradun News: इमर्जिंग इंडिया कैंप के लिए दून के सत्यम का चयन

Wed, 22 May 2024 06:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Doon's Satyam selected for Emerging India Camp
उत्तराखंड के प्रतिभावान गेंदबाज सत्यम बालियान का चयन अंडर-23 वर्ग में इमर्जिंग इंडिया कैंप के लिए हुआ है। वह उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस कैंप के लिए हुआ है। सत्यम बालियान सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं। मंगलवार को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सत्यम को सम्मानित किया। कहा, सत्यम की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन




तेज गेंदबाज सत्यम उत्तराखंड टीम के सदस्य हैं। सत्यम ने विजय हजारे ट्राफी में भी प्रदेश का नेतृत्व किया था। सत्यम ने घरेलू सीजन 2023-24 के दौरान 47 विकेट लिए। जबकि 2018-19 के दौरान सत्यम ने उत्तराखंड की अंडर-16 टीम के सदस्य तौर पर विजय मर्चेंट प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 2021-21 में सत्यम को उत्तराखंड अंडर-19 टीम का उप कप्तान चुना गया। उस सीजन में सत्यम ने 28 विकेट लिए थे। इसके साथ ही उन्हें अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्राफी 2021-22 के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed