फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Doon Zoo will be opened from October 16

Unlock 5.0 in Uttarakhand : पर्यटकों के लिए 16 अक्टूबर से खोला जाएगा दून चिड़ियाघर

Sat, 03 Oct 2020 11:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Doon Zoo will be opened from October 16
दून चिड़ियाघर - फोटो : File Photo

वन्यजीवों और पक्षियों के शौकीनों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। 22 मार्च से बंद दून चिड़ियाघर 16 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


अनलॉक-5 में तमाम शर्तों के साथ पार्क समेत अन्य चीजों को खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में एक बार फिर चिड़ियाघर को खोलने की उम्मीद जगी है। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि 16 अक्तूबर से चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि बंद होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। जिसके चलते वन्य जीव और पक्षियों समेत सांपों के रखरखाव में तमाम दिक्कतें भी आईं हैं।

दून चिड़ियाघर के वन्यजीवों-पक्षियों को गोद लिया 

वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभाग की ओर से दून चिड़ियाघर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई वन्यजीव और पक्षी प्रेमियों ने चिड़ियाघर के पशु-पक्षियों को गोद लेकर अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव एवं पक्षी प्रेमी एम फॉमस और इरिक थॉमस ने फिश आउल, सन कॉर्नर पैरेट और कॉकटेल पैरेट को गोद लिया। अनन्या सिंह नेगी ने लव बर्ड को गोद लिया। मौके पर मौजूद प्रमुख वन संरक्षक जयराज समेत तमाम आला अधिकारियों ने वन्यजीव प्रेमियों के कदम की सराहना की।

चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि जिन वन्यजीवों और पक्षियों को गोद लिया गया है, उनके रखरखाव और खाने-पीने पर होने वाला साल भर का खर्च इन लोगों द्वारा वहन किया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने पक्षियों को गोद लेने वाले एम थॉमस, इरिक थॉमस और अनन्या सिंह नेगी को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed