फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon victorious in Kabaddi by defeating Uttarkashi-Pithoragarh

Dehradun News: कबड्डी में उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ को हराकर दून विजयी

Fri, 22 Nov 2024 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Doon victorious in Kabaddi by defeating Uttarkashi-Pithoragarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से अनुसूचित जनजाति की पुरुष ओपन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इसमें पहले दिन छह मुकाबले खेले गए। जिसमें देहरादून, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी की टीम ने जीत दर्ज की। इन टीमों के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित न्यू मल्टीपरपज हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे ने किया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल 28-14 के स्कोर से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून ने 30-16 के स्कोर से जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में देहरादून ने उत्तरकाशी को 27-21 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद चौथा मुकाबला पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के बीच हुआ। इसमें उत्तरकाशी की टीम 34-20 के स्कोर से विजयी रही। जबकि पांचवा मुकाबला चमोली और नैनीताल के बीच हुआ। इसमें चमोली को हराकर नैनीताल 21-13 के स्कोर से जीता।
विज्ञापन

आखिरी में छठा मुकाबला ऊधमसिंह नगर और चमोली के बीच हुआ। इसमें चमोली की टीम ने 30-28 के स्कोर से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में शनिवार को देहरादून और चमोली की टीम का पहला सेमीफाइनल मैच और दूसरा सेमीफाइनल मैच नैनीताल एवं उत्तरकाशी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, प्रधानाध्यापक रणबीर सिंह तोमर, जिला कबड्डी संघ के सचिव आदेश डबराल, किशन डोभाल, अमित कटारिया, महेश्वर नेगी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed