{"_id":"698b3c375fc6b3d20d014c64","slug":"doon-university-will-widely-publicize-the-spring-festival-dehradun-news-c-5-hld1006-898151-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वसंतोत्सव का व्यापक प्रचार प्रसार करेगा दून विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वसंतोत्सव का व्यापक प्रचार प्रसार करेगा दून विवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-राज्यपाल से दून विवि की कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को लोक भवन में दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे 27 फरवरी से एक मार्च तक लोक भवन में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2026 का मास कम्युनिकेशन विभाग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने वसंतोत्सव के लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया माध्यमों से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस तक हमारे इस आयोजन की जानकारी मिले। विगत वर्ष भी दून विवि के मास कम्युनिकेशन विभाग ने आयोजन का लाइव प्रसारण और पूरा कवरेज किया था। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के फूलों की विशेष पहचान है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ा वरदान है। उन्होंने कहा कि फूलों के माध्यम से आर्थिक विकास की नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस आयोजन को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विवि का अर्थशास्त्र विभाग शोध कर अपने सुझाव दें। उन्होंने पूरे आयोजन का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ममगाईं, दून विवि के मास मीडिया एचओडी प्रो. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।