दून विश्वविद्यालय में दाखिलों की पहली मेरिट जारी, 20 अक्तूबर तक ले सकते हैं प्रवेश
- ऑनलाइन के अलावा विवि में जाकर भी लिया जा सकेगा एडमिशन
- पहली मेरिट में चयनित छात्र 20 अक्तूबर तक ले सकते हैं प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून विश्वविद्यालय में नए सत्र के ग्रेजुएशन दाखिलों की पहली मेरिट बृहस्पतिवार को जारी हो गई। जिन छात्रों का इस मेरिट में चयन हुआ है, वह चाहें तो विवि आकर या घर बैठे ही ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। पहली मेरिट के हिसाब से 20 अक्तूबर तक दाखिले किए जाएंगे।
दून विवि के उप कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि जिन छात्रों का नाम मेरिट में आ गया है, वह विवि की वेबसाइट से अपना पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करके भर लें। विवि की फीस के लिए भी ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है, जो कि विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सभी मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही दाखिले को अंतिम माना जाएगा। विवि में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच दाखिला ले सकते हैं। अगर किसी छात्र को ऑनलाइन फीस जमा कराने में परेशानी होगी तो वह 9808461662, 9149011549 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। दाखिले के लिए जो पंजीकरण फार्म जमा किए जाएगा, उसके साथ शुल्क जमा करने की रसीद जरूर संलग्न करें।
यह दस्तावेज देने हैं जरूरी
- 10वीं की स्व प्रमाणित मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- 12वीं की स्व प्रमाणित मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- छात्र से स्व प्रमाणित एंटी रैगिंग शपथपत्र
- अभिभावकों से स्व प्रमाणित एंटी रैगिंग शपथपत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- अगर उत्तराखंड का मूल निवासी है तो मूल निवास प्रमाणपत्र
- अगर आरक्षित वर्ग से है तो आरक्षण का प्रमाणपत्र
किस विषय में कितनी रही कटऑफ
- बीए ऑनर्स/एमए इंटीग्रेटेड मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडीज, 50 सीटें
अन्य राज्य 95.74 प्रतिशत
सामान्य 85
ईडब्ल्यूएस 77.6
एससी 76.4
ओबीसी 74.8
बीए ऑनर्स/एमए इंटिग्रेटेड स्पेनिश, 25 सीटें
अन्य राज्य 90.60
सामान्य 59
ईडब्ल्यूएस 57.6
एससी 50.5
ओबीसी 85.0
बीए ऑनर्स/एमए इंटिग्रेटेड चाइनीज, 25 सीटें
अन्य राज्य 82.20
सामान्य 59
ईडबल्यूएस 52
एससी 50.5
ओबीसी 60.0
बीए ऑनर्स/एमए इंटिग्रेटेड जैपेनिज, 25 सीटें
सामान्य 86.80
ईडब्ल्यूएस 52.0
एससी 50.5
ओबीसी 84.0
बीए ऑनर्स/एमए इंटिग्रेटेड फ्रेंच, 25 सीटें
अन्य राज्य 92.60
सामान्य 59
ईडब्ल्यूएस 52
एससी 50.4
ओबीसी 83.0
बीए ऑनर्स एमए एमए इंटिग्रेटेड इंगलिश, 25 सीटें
अन्य राज्य 94.40
सामान्य 84.40
ईडब्ल्यूएस 73.40
एससी 63.4
ओबीसी 88.60
बीएससी ऑनर्स/ एमएससी इंटिग्रेटेड इकनॉमिक्स, 50 सीटें
अन्य राज्य 88.40
सामान्य 66.00
एसटी 49.8
ओबीसी 56.00
बीकॉम ऑनर्स, 40 सीटें
अन्य राज्य 100
सामान्य 93.37
एससी 86.60
ओबीसी 88
बीएससी ऑनर्स फिजिक्स/एमएससी इंटिग्रेटेड फिजिक्स, 40 सीटें
अन्य राज्य 97.60
सामान्य 90
ईडब्ल्यूएस 77.40
एससी 68.20
ओबीसी 82.40
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री/एमएससी इंटिग्रेटेड केमिस्ट्री, 40 सीटें
अन्य राज्य 96.20 फीसदी
सामान्य 92.20
ईडब्ल्यूएस 75.40
एससी 89
ओबीसी 84
बीएससी ऑनर्स मैथ्स/ एमएससी इंटिग्रेटेड मैथ्स, 40 सीटें
अन्य राज्य 96.60 फीसदी
सामान्य 93.80
ईडब्ल्यूएस 69.4
एससी 63
ओबीसी 85
बीएससी ऑनर्स कम्प्यूटर साइंस/एमएससी इंटिग्रेटेड कंप्यूटर साइंस, 40 सीटें
अन्य राज्य 96.20
सामान्य 88
ईडब्ल्यूएस 78.60
एससी 53
ओबीसी 84.60