{"_id":"41f4d1d9bc0af48c3fa6cb643df468f0","slug":"doon-united-won-after-vivek-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक के गोल से जीता दून यूनाइटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक के गोल से जीता दून यूनाइटेड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
विवेक के एक गोल की बदौलत दून यूनाइटेड ने कारगिल शहीद जयदीप भंडारी फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ दूसरा मैच का टाईब्रेकर रविवार को होगा।
विज्ञापन
एसजीआरआर नेहरूग्राम में शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच दून यूनाइटेड और तपोवन के बीच खेला गया। मैच के 15वें मिनट में विवेक के गोल से दून यूनाइटेड ने 1-0 की बढ़त बनाई। तपोवन में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ में सफलता नहीं मिली। दूसरा हाफ गोल रहित रहा।
विज्ञापन
दून यूनाइटेड ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल अधोईवाला और बालाजी के बीच खेला गया। मगर कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी। अंधेरा होने के कारण टाईब्रेकर रविवार को होगा।
विज्ञापन