{"_id":"5ea79d388ebc3e90ae67b200","slug":"doon-smart-city-limited-uttarakhand-doon-smriti-pratiyogita","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शुरू की स्मृति प्रतियोगिता, बताइए कैसा था आपकी यादों का दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शुरू की स्मृति प्रतियोगिता, बताइए कैसा था आपकी यादों का दून
Tue, 28 Apr 2020 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:04 AM IST
सार
- तीन मई तक भेजना होगा 200 शब्दों का निबंध
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून का कोई भी हिस्सा आपकी यादों से कैसे जुड़ा है। इस विषय पर निबंध लिखकर आप आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सोमवार से दून स्मृति प्रतियोगिता की शुरुआत की है, जिसमें प्रतिभागी तीन मई तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभागी जिले के किसी भी स्थान का फोटो और उस पर 200 शब्द का हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखकर भेज सकते हैं। निबंध के जरिये आप तस्वीर में दिखाई गई जगह से अपने जुड़ाव, भावनाओं, विचारों और टिप्पणियों को लिख सकते हैं।
विज्ञापन
फोटो वाली जगह आपके लिए क्यों खास है और यह शहर या जिले में क्या संदेश देती है, यह भी लिखना होगा। उन्होंने बताया कि सभी तस्वीरों और निबंध का मूल्यांकन करने के लिए समिति नियुक्त की जाएगी। इसमें केवल देहरादून से संबंधित स्थानों की फोटो ही शामिल की जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं, एक व्यक्ति केवल एक फोटो और एक निबंध ही भेज सकता है। प्रतियोगिता के पहले तीन विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।