{"_id":"0273245571586a4c2e82d3d66677cc25","slug":"doon-school-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून इंटरनेशनल ने जीता बास्केटबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून इंटरनेशनल ने जीता बास्केटबाल का खिताब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
एसडी देव मेमोरियल सीनियर ब्वॉयज बास्केटबाल टूर्नामेंट के खिताब पर दून इंटरनेशनल स्कूल ने अपना कब्जा करने में सफलता हासिल की है। दून इंटरनेशनल के संभव जैन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि मेजबान स्कूल के ऋतिक शाह उदीयमान खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
हिल्टन स्कूल को हराया
राजा राममोहन राय एकेडमी में शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच दून इंटरनेशनल स्कूल और हिल्टन स्कूल के बीच खेला गया। पहले क्वार्टर में दून इंटरनेशनल ने 14-11 से हिल्टन स्कूल को पीछे छोड़ा। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने पर हिल्टन स्कूल ने 28-27 से बढ़त बनाई
विज्ञापन
तीसरे और चौथे क्वार्टर में दून इंटरनेशनल स्कूल ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 61-51 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में आशा बैंजमिन ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र बैंजमिन, उप प्रधानाचार्या डा. प्रीति सक्सेना, सीताराम, विनोद वाच्छानी, पीआरएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन