{"_id":"67a50318c83fcd75da04fe64","slug":"doon-players-dominate-in-taekwondo-dehradun-news-c-5-1-drn1031-613176-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ताइक्वांडो में छाए दून के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ताइक्वांडो में छाए दून के खिलाड़ी
विज्ञापन
I
IIचौथी उत्तराखंड कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। धनोल्टी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूमसे वर्ग सब जूनियर बालकों के कलर बेल्ट में दून के शौर्य भट्ट और रेगुलर वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक जीता। 12 से 14 वर्ष में कलर बेल्ट बालिका श्रेणी में राजश्री भट्ट व रेगुलर में साक्षी रावत ने स्वर्ण पदक जीता। 14 से 17 आयु के बालक वर्ग में दीपांक्ष बगरियाल ने स्वर्ण पदक व कृष्णा जायसवाल ने रजत पदक जीता। क्योरुगी वर्ग सब जूनियर 25 से 27 किलो वजन वर्ग में सक्षम सेमवाल ने रजत, 35 से 38 किलो वजन वर्ग में लावांश ने कांस्य और 38 से 41 किलोग्राम वजन वर्ग में तनय दौसाद ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग 12 से 14 वर्ष के 37 से 41 किलोग्राम वजन वर्ग में निहारिका सेमवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।I