{"_id":"5e45a96a8ebc3ee5d910207a","slug":"doon-paonta-highway-will-be-improved-by-rs-12-crore-vikas-nagar-news-drn33605301","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ रुपये से सुधारा जाएगा दून-पांवटा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 करोड़ रुपये से सुधारा जाएगा दून-पांवटा हाईवे
विज्ञापन
कुछ इस तरह जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे दून-पांवटा के अंतर्गत झाझरा से लेकर कुल्हाल तक सड़क का जल्द ही सुधार किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों की मानें तो प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
हाईवे के अंतर्गत झाझरा से लेकर कुल्हाल बॉर्डर तक का हिस्सा एनएच खंड देहरादून के अंतर्गत आता है। वर्तमान में हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगहों सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पेंटिंग भी उखड़ गई है, जिसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह हाईवे पड़ोसी राज्य हिमाचल के साथ ही उत्तर प्रदेश को भी जोड़ता है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर थापा, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा, रामनाथ का कहना है कि विभाग हाईवे पर कोई ध्यान नही दे रहा है। हाईवे पर गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने शीघ्र ही सुधारीकरण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-------------------
हाईवे के 25 किमी हिस्से के सुधारीकरण के लिए भारत सरकार को करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके तहत सड़क की मरम्मत आदि कार्य के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- जेएस रावत, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एनएच खंड देहरादून