फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College Ragging incident involving junior students two students expelled

Doon Medical College: जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला, आरोप में दो छात्र हॉस्टल से निष्कासित

Sun, 18 Jan 2026 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jan 2026 05:08 PM IST
सार

दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में हाल ही में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। इस पर अब एंटी रैगिंग कमेटी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Doon Medical College Ragging incident involving junior students two students expelled
रैगिंग। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के दो सीनियर छात्रों को जूनियर की रैगिंग के आरोप में हाॅस्टल से निष्कासित किया गया है। साथ ही एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 13 जनवरी की शाम को एमबीबीएस के वर्ष 2023 और 2024 बैच के छात्रों ने एक जूनियर के साथ जमकर मारपीट की थी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। छात्र की ओर से इस मामले में वार्डन से शिकायत की गई। मामला जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच होने के कारण एंटी रैगिंग कमेटी को इसकी जांच सौंपी गई। कमेटी 15 जनवरी से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं एंटी रैगिंग कमेटी भी मामले की जांच जल्द ही कॉलेज प्रबंधन को सौंप सकती है। जांच रिपोर्ट में अगर छात्र दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। चीफ वार्डन डॉ. राजीव कुशवाहा के मुताबिक जांच पूरी होने तक छात्र हॉस्टल के बाहर रहेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri: ठंड से बचने को जलाई थी अंगीठी, धुएं से चार साल की बच्ची की मौत, मां को एम्स ऋषिकेश किया रेफर

आज कमेटी सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन को सौंप सकती है। गत चार दिनों में इससे संबंधित छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं। कमेटी मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है।

एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed