फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Mandi refused to provide cheap tomatoes for Delhi

Dehradun News: दून मंडी ने दिल्ली के लिए सस्ते टमाटर देने से खड़े किए हाथ

Thu, 13 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Doon Mandi refused to provide cheap tomatoes for Delhi
केंद्र सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दिल्ली और एनसीआर के उपभोक्ताओं को रियायती दर पर टमाटर उपलब्ध कराने के लिए सस्ते टमाटर की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंत्रालय के अधिकारियों ने देहरादून मंडी सचिव से भी संपर्क साधा है। मंडी सचिव ने देहरादून मंडी में टमाटर की आवक कम और थोक में कीमत अधिक होने का हवाला देकर सस्ते टमाटर की सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स शुक्रवार से सस्ते टमाटर खरीदकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करेगा। इसके लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदा जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की नजर उत्तराखंड के टमाटर पर भी है। इसलिए विभाग के अफसरों ने देहरादून मंडी से टमाटरों के वर्तमान कीमत और उत्पादन की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

देहरादून मंडी सचिव विजय थपलियाल ने उन्हें अवगत कराया कि बरसात के कारण पहाड़ों में टमाटरों की फसल चौपट हो चुकी है। मंडी में 50 प्रतिशत ही टमाटर पहुंचा रहा है। उसका भी थोक भाव 120 रुपए किलो है। सचिव ने बताया कि सामान्य दिनों में तीन हजार क्विंटल तक टमाटर की आपूर्ति वाले देहरादून मंडी में अब 1024 क्विंटल टमाटर ही आ रहा है। पहाड़ों में बरसात से रास्ते बंद होने से भी टमाटर नहीं आ पा रहा है। इसलिए देहरादून से दिल्ली और एनसीआर के लिए टमाटरों की सस्ते रेट पर आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed