फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon mahila hospital doctor show inhumanity for ill new born baby

पैदा होते ही सिस्टम की काहिली से जूझा मासूम, डॉक्टर ने दिखाई अमानवीयता, बच्चे को देखने नहीं पहुंचे

Mon, 15 Jul 2019 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
doon mahila hospital doctor show inhumanity for ill new born baby
दून महिला अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

चंद घंटे पहले जन्मे बच्चे को इलाज की आस में दून महिला अस्पताल लेकर पहुंचे एक पिता को डॉक्टर के अमानवीय और लापरवाह रवैये का शिकार होना पड़ा। नाजुक हालत में बच्चे को देखने पहुंचना तो दूर डॉक्टर ने फोन पर ही पिता को दुत्कार दिया। अस्पताल में वेंटिलेटर मौजूद होते हुए भी डॉक्टर ने कह दिया कि यहां वेंटिलेटर ही नहीं है। पिता ने कुछ सवाल करना चाहा तो डॉक्टर सीधे बोले-‘बच्चे को ले जाओ! वेंटिलेटर क्यों नहीं है- यह डीजी से पूछो, मेरा क्या मतलब?’

विज्ञापन


दून महिला अस्पताल में डॉक्टर अपने अमानवीय रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रविवार शाम का है। रायपुर क्षेत्र निवासी अनिल नौटियाल की पत्नी रिंकी ने सीएचसी में दोपहर 2.35 बजे एक बेटे को जन्म दिया। रायपुर सीएचसी के चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने नवजात को बिना देखे ही रेफर कर दिया। अनिल नौटियाल उसे लेकर दून महिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन, यहां कोई चाइल्ड स्पेशलिस्ट ही नहीं था।

विज्ञापन

108 सेवा का सिलिंडर खराब, 40 मिनट की देरी 

इसी बीच एक जूनियर डॉक्टर पहुंचे। उन्होंने डॉ. कालरा (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) को फोन किया। अनिल का आरोप है कि डॉक्टर ने फोन पर ही कह दिया कि ‘अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं है, लिहाजा आप अपने बच्चे को कहीं और ले जाएं’। अनिल ने थोड़ा सवाल किया तो डॉ. कालरा ने दुत्कार दिया, ‘ कहने लगे, डीजी से पूछो, यहां वेंटिलेटर क्यों नहीं है’। इस संबंध में डॉ. कालरा का पक्ष लेने चाह, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की तस्दीक वहां पहुंची 108 की एंबुलेंस ने भी की। नवजात को हायर सेंटर ले जाने के लिए उन्होंने 108 बुलाई तो एंबुलेंस के तकनीशियन बोले कि इसका सिलिंडर खराब है। लिहाजा वे बच्चे को नहीं ले जा सकते। करीब 30 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अनिल 40 मिनट तक नवजात को लेकर अस्पताल में खड़े रहे।

सीएचसी से अस्पताल तक लापरवाही 

- सीएचसी रायपुर में बच्चे को देखने के लिए डॉक्टर को आना चाहिए था, लेकिन कोई नहीं पहुंचे। 
- दून महिला अस्पताल में नियमों के अनुसार किसी भी नवजात के सीरियस होने पर डॉक्टर को अस्पताल पहुंचना था, लेकिन यहां भी डॉ. कालरा सिर्फ फोन पर ही बातें करते रहे।
- अस्पताल में संसाधनों की क्या स्थिति है। इसके बारे में परिजनों को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन डॉक्टर ने फोन पर ही दुत्कार दिया। 

अस्पताल में वेंटिलेटर है। यहां बच्चों के इलाज किए जाते हैं। डॉ. कालरा ने ऐसा क्यों कहा, इसकी जांच करेंगे। उनकी पहले भी शिकायतें आई हैं। सोमवार को पूरे मामले को देखा जाएगा।
-डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज 

विज्ञापन

प्राचार्य साहब! क्लास की नहीं, कार्रवाई की जरूरत  

राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। कभी यहां मशीनें खराब रहती हैं तो कभी दवाएं नहीं मिलती। कोढ़ में खाज का काम डॉक्टरों का व्यवहार कर देता है। आए दिन डॉक्टरों के रवैये को लेकर सवाल उठते हैं? रविवार को डॉ. कालरा के रवैये ने लापरवाही और अमानवीयता की हद पार कर दी।

जबकि डॉक्टरों के व्यवहार में सुधार के लिए लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। बावजूद इसके इनके व्यवहार सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य कुछ कार्रवाई करे तो व्यवहार में सुधार आने की उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed