{"_id":"587b7cb24f1c1b3603efe1fa","slug":"doon-lions-and-bhaskar-cricket-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून लायंस और भास्कर क्रिकेट एकेडमी अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून लायंस और भास्कर क्रिकेट एकेडमी अगले दौर में
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jan 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
cricket
- फोटो : logo
उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम स्व. मेयवंती बत्ता मेमोरियल उत्तराखंड क्रिकेट प्रीमियर लीग में दून लायंस स्पोर्टिंग क्लब ने सैन क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, भास्कर क्रिकेट एकेडमी ने पछवादून को 40 रन से हराया।
विज्ञापन
रविवार को कासिगा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सैन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 73 रन बनाए। स्पोर्टिंग क्लब ने 10.3 ओवर में 74 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
दूसरे मैच में पछवादून ने टॉस जीतकर भास्कर क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भास्कर की टीम ने दीपक क्षेत्री के नाबाद 54 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में 127 रन बनाए। पछवादून की टीम 14.4 ओवर में 87 रन ही बना सकी।
विज्ञापन