फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 13886 challans were done in seven months For breaking traffic rules

Dehradun News: यातायात नियमों को तोड़ने में दून के लोग सबसे आगे, सात महीने में हुए 13886 चालान

Sun, 27 Aug 2023 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2023 03:53 PM IST
सार

देहरादून जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने इस साल जनवरी से अब तक 13886 वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किए हैं। जबकि उत्तरकाशी में 2302 और टिहरी में 1628 चालान हुए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News 13886 challans were done in seven months For breaking traffic rules
ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दून संभाग में यातायात नियमों को तोड़ने में देहरादूनवासी सबसे आगे हैं। दून के बाद हरिद्वार के लोग भी जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं उत्तरकाशी और टिहरी के बाशिंदे नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक हैं। यह जानकारी परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा संभाग में यातायात नियमों को तोड़ने पर वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई के अध्ययन में सामने आई।

विज्ञापन


Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस
विज्ञापन


विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देहरादून जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने इस साल जनवरी से अब तक 13886 वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किए हैं। जबकि उत्तरकाशी में 2302 और टिहरी में 1628 चालान हुए हैं। दून संभाग में वाहन चालक कई तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक जागरूकता को चलाए जा रहे तमाम अभियान के बाद भी पूरे संभाग में इस साल यातायात नियम तोड़ने के मामले 64 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस साल जनवरी से जुलाई तक परिवहन विभाग ने 49294 चालान किए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 29941 चालान हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर स्पीड में ही 5000 से ज्यादा चालान

इस साल दून संभाग में सबसे ज्यादा 10,422 लोगों के चालान हेलमेट नहीं पहनने पर हुए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा महज 2748 था। इसके बाद सबसे ज्यादा चालान दुर्घटना के कारकों में हुए हैं। इसमें भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। दुर्घटना के कारकों में ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, रेड लाइट जंप, नशे का सेवन कर वाहन चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना आदि शामिल हैं। सिर्फ ओवरस्पीड में ही 5000 से ज्यादा चालान हुए हैं।

प्रवर्तन दल के पास यह फोर्स

- सचल दल
- इंटरसेप्टर दल
- बाइक स्क्वायड

जनवरी से जुलाई 2023 तक कार्रवाई


कुल चालान -    बगैर हेलमेट -   दुर्घटना  -   सीट बेल्ट      सीज किए वाहन
49294            10422             8433        4208         2202

जनवरी से जुलाई 2022 तक कार्रवाई

कुल चालान -    बगैर हेलमेट -   दुर्घटना  -   सीट बेल्ट      सीज किए वाहन
29941             2748              7423        1393           1917

चालान से प्राप्त रकम

पिछले साल               इस साल
7.3 करोड़ रुपये      8.9 करोड़ रुपये

संभाग में प्रवर्तन दल की कार्रवाई

 उपसंभाग --    चालान-    वाहन बंद-   चालान में प्राप्त रकम
देहरादून           13886    356           02 करोड़
हरिद्वार              9402      582          1.3 करोड़
रुड़की              9303       655           2.60 करोड़
ऋषिकेश           7292      189           01 करोड़
विकास नगर       5481      269         85 लाख
उत्तरकाशी         2302       74          40 लाख
टिहरी               1628 -     77           50 लाख

यातायात नियम तोड़ने वालों पर प्रवर्तन दल लगातार कार्रवाई कर रहा है। ओवरस्पीडिंग के मामले पकड़े के लिए दल को चेकिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में सभी मार्गों पर सचल दल को सक्रिय किया गया है। ओवरलोडिंग के विरुद्ध भी अभियान चलाने के निर्देश हैं।
- शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून संभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed