फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital patients are paying double the price for ultrasound at private centers

Dehradun News: दून अस्पताल के मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटर पर चुका रहे दोगुनी कीमत

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital patients are paying double the price for ultrasound at private centers
I- इमरजेंसी के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा रहा निजी सेंटरI
विज्ञापन

I- अस्पताल से एंबुलेंस भी नहीं मिल रही
I
I दून अस्पताल की इमरजेंसी के मरीजों को निजी सेंटर भेजकर अल्ट्रासाउंड करवाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को यहां महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है। दून अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चार्ज 354 रुपये है। वहीं, चंदन लैब में 800 रुपये लिए जा रहे हैं। अधिकतर मरीजों को जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। ऐसे में मरीजों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी के रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। इमरजेंसी के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा जा रहा है। चंदन लैब से दून अस्पताल ने अनुबंध कर रखा है। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में भूतल पर एएनसी और प्रथम तल पर अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। वहीं, इमरजेंसी के मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

I
Iअस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में अगर नॉन आयुष्मान मरीज को अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है और मरीज दोपहर 2 बजे से पहले आ गया है तो ओपीडी में मरीज का अल्ट्रासाउंड करवा दिया जाता है। इसके अलावा गंभीर स्थिति में भर्ती होने वाले मरीज को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है तो उसे चंदन लैब भेजा जाता है। मरीज के लिए एंबुलेंस भी रहती है, लेकिन कुछ मरीजों के तीमारदार कहते हैं कि अपने मरीज को खुद ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I-------------------
I
Iकेस 1I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में शाम के समय राफिया पेट में दर्द की समस्या लेकर आई थीं। राफिया के पित्त की थैली में पथरी भी थी। डॉक्टर ने कहा कि अल्ट्रासाउंड की जरूरत है। ऐसे में राफिया को निजी सेंटर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।

I
I----------
I
I
I
Iकेस 2
I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर के बाद पांच माह की गर्भवती तब्बसुम इलाज के लिए आई थीं। उनके पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की स्थिति पता करने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाना होगा। ऐसे में तब्बसुम ने निजी सेंटर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाया।
I
I
I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed