Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital Doctors treated abandoned with service price and Made him fine

Doon Hospital: डॉक्टरों की जिद थी बचाना है...फिर सेवा के साथ उपचार से कर दिया 'चमत्कार', पढ़ें अनोखी कहानी

Fri, 03 Jan 2025 03:34 PM IST
अलका त्यागी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

Dehradun News: दून अस्पताल में करीब दो महीने पूर्व प्रेमनगर क्षेत्र से एंबुलेंस से एक लावारिस मरीज को लाया गया था। मरीज के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण और बेड सोर नामक रोग था।

विज्ञापन
Doon Hospital Doctors treated abandoned with service price and Made him fine
बेहोशी की हालत में मिले वीरचंद की डॉक्टरों ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि डाॅक्टर भगवान का रूप होते हैं। यह बात आज सही मायनों में चरितार्थ नजर आई। दून अस्पताल में गत नवंबर के पहले सप्ताह में बेहोशी की हालत में भर्ती हुए वीरचंद नाम के लावारिस व्यक्ति का चिकित्सकों ने न सिर्फ उपचार किया, बल्कि तीमारदार बनकर उसका बेहतर ध्यान भी रखा। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन


दून अस्पताल में करीब दो महीने पूर्व प्रेमनगर क्षेत्र से एंबुलेंस से एक लावारिस मरीज को लाया गया था। मरीज के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण और बेड सोर नामक रोग था। उसको सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही पूरे शरीर में गहरे घाव थे। चिकित्सकों के मुताबिक मरीज न तो बोल पा रहा था और न ही कुछ देख-सुन पा रहा था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती की सिफारिश की तो वहां पर बेड ही खाली नहीं था।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में मरीज को इमरजेंसी के सर्जरी वार्ड में ही भर्ती करना पड़ा। चूंकि, मरीज के साथ कोई भी नहीं था, तो उपचार की जिम्मेदारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार, डॉ. गुलशेर, डॉ. दिव्यांशु, डॉ. रहनुमा और डॉ. नैना ने ली। उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प से मरीज ने जिंदगी की जंग जीत ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चारधाम यात्रा प्राधिकरण नहीं, अब परिषद बनेगी, हितधारकों ने भी दिए सुझाव, ड्राफ्ट तैयार

Trending Videos

पहली बार आया इस तरह का मामला
वर्ष 2016 में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शुरुआत की गई थी। अस्पताल का दावा है कि यह पहली बार है जब इस तरह का मामला सामने आया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुलसेर ने बताया 55 वर्षीय वीरचंद अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल में शामिल चिकित्सकों की पूरी टीम के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण घटना है।

मरीज के परिवार की खोज के लिए पुलिस से मांगी मदद
दून अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार ने बताया वीरचंद के परिजनों की खोज के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। इसके लिए दो से तीन बार पुलिस विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। सभी प्रयासों के बाद भी अगर मरीज के परिवार का पता नहीं चल पाया तो मरीज को वृद्धाश्रम भेजा जाएगा।

अस्पताल के चिकित्सकों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इससे अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को प्रेरणा मिलेगी। यह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से ही संभव हो पाया है।
- डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed