{"_id":"656f72fcc13ca63377023ca6","slug":"doon-hospital-building-is-on-the-ground-more-than-two-lakh-deliveries-have-taken-place-here-dehradun-news-c-5-1-drn1030-301635-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल की बिल्डिंग जमींदोज, यहां हुए हैं दो लाख से अधिक प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल की बिल्डिंग जमींदोज, यहां हुए हैं दो लाख से अधिक प्रसव
विज्ञापन
I- 1854 में नगर पालिका के तहत एक डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी अस्पताल की शुरूआतI
I- पुरानी बिल्डिंग की जगह 550 बेड की नई बिल्डिंग बन रही
I
I दून अस्पताल में बनी महिला अस्पताल बिल्डिंग जमींदोज हो चुकी है। यह करीब नौ दशक से अधिक पुरानी बिल्डिंग थी। इस बिल्डिंग में दून ही नहीं उत्तराखंड समेत आसपास के जिलों के दो लाख से अधिक प्रसव हो चुके हैं। यहां पर सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ 550 बेड की नई बिल्डिंग बनेगी। यहां पर अलग-अलग विभाग चलाए जाएंगे।I
I
I
Iदून अस्पताल के महिला विभाग की बिल्डिंग दो और चार मंजिला थी। यहां पर जच्चा और बच्चा भर्ती किए जाते थे। बिल्डिंग बनाने के लिए पेयजल निगम कार्यदायी संस्था से कश्यपी बैगवाइन इंटरप्राइजेज को टेंडर दिया गया है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में इस समय 600 बेड हैं। नई बिल्डिंग में 550 बेड और 10 फ्लोर होंगे। इसमें स्त्री रोग विभाग, सर्जिकल, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग और ईएनटी विभाग शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
I
I
I
I1854 में हुई थी अस्पताल की शुरुआत
I
Iराजकीय दून मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट के मुताबिक, अस्पताल की शुरुआत वर्ष 1854 में देहरादून नगर पालिका के तहत एक डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी। इस डिस्पेंसरी ने 1860 में अपने वार्डों में मरीजों को भर्ती करना शुरू किया और बाद में वर्ष 1910 में सर्जिकल ऑपरेशन शुरू किए गए।
विज्ञापन
I
I
I
Iबाद में बन गया मेडिकल कॉलेज
I
I
I
I24 जनवरी 1932 को अस्पताल भवन की परियोजना को मंजूरी दे दी गई और लोक निर्माण विभाग को अस्पताल भवन के निर्माण का काम सौंपा गया। उस समय इसमें 57 सामान्य और 18 निजी बेड के साथ कुल 75 बेड थे। 23 दिसंबर 2015 को एक शासनादेश की ओर से दून अस्पताल एवं महिला अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के अधीन स्थानांतरित एवं उच्चीकृत कर दिया गया है। इसके बाद से यह दून मेडिकल कॉलेज के तौर पर चल रहा है।
I
I-- -
I
I
I
Iपहले दून अस्पताल था जिला अस्पताल
I
Iबता दें कि दून अस्पताल पहले जिला अस्पताल था। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद कोरोनेशन अस्पताल को जिला अस्पताल बना दिया गया है।I