फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Elite Soccer Academy wins in football

Dehradun News: फुटबाल में दून एलीट साकर एकेडमी विजयी

Thu, 11 Dec 2025 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Doon Elite Soccer Academy wins in football
देहरादून। पवेलियन मैदान में आयोजित 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब और दून एलीट साकर एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें दून एलीट साकर एकेडमी ने 2-1 से जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल किए। टीम के लिए ऋषि ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 33वें मिनट में शोभित ने एक और गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के लिए आशु रावत ने एक गोल कर स्कोर को 2-1 पर पहुंचा दिया। इसके बाद वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फाउल प्ले के लिए रेफरी रणवीर गुसाईं ने दून एलीट के तरुण व नवीन कंडवाल को चेतावनी स्वरूप पीला कार्ड दिखाया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच 2-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed