फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon boy Ankit made new Record by 362 Circle a Wheel

स्कूटी को एक पहिये पर घुमाकर दून के इस जाबाज़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, स्टंट कर देंगे हैरान

Fri, 24 Nov 2017 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
Doon boy Ankit made new Record by 362 Circle a Wheel
stunt biker Ankit

दून के स्टंट बाइकर अंकित ने स्कूटी को एक पहिये पर घुमाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। नोएडा में प्रदर्शन के दौरान उनके स्टंट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर..

विज्ञापन


दून के स्टंट बाइकर अंकित ने नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर 326 बार बिना गियर वाली स्कूटी को एक पहिये पर घुमाकर (सर्कल व्हीली में) नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


अंकित का दावा है कि इसके साथ ही उन्होंने 101 चक्कर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो जापान और स्पेन के बाइकर्स का संयुक्त रिकॉर्ड था। बीते रविवार को मौके पर मौजूद रहे भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड के विनोद सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए अंकित के प्रदर्शन को शानदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अंकित को स्मृति चिह्न और पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे स्टंट का वीडियो है। इसे लिम्का और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजेंगे।

22 वर्षीय अंकित दून के बालावाला में रहते हैं। केवि बालावाला से शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने स्नातक नहीं किया और सारा ध्यान बाइक स्टंट में विश्व रिकॉर्ड बनाने में लगा दिया। अंकित ने बताया कि वह टीम एवोल्यूशन से जुड़े हैं और उसी की मदद से यह रिकॉर्ड बनाया।

स्टंट में बैलेंस और ब्रेक प्वाइंट सबसे जरूरी

Doon boy Ankit made new Record by 362 Circle a Wheel
अंकित ने बताया कि सर्कल व्हीली हर कोई आसानी से नहीं कर सकता। इसमें बैलेंस और ब्रेक प्वाइंट बेहद जरूरी है। पिता चाहते थे कि बेटा आर्मी में जाकर देश का नाम रोशन करे, लेकिन किसी कारणवश वह आर्मी में नहीं जा सके।

अंकित को पिता की इच्छा पूरी करनी थी। लिहाजा उन्होंने दूसरा रास्ता चुना और रिकॉर्ड बना कर देश का नाम रोशन किया। अंकित ने बताया कि इस रिकॉर्ड को लेकर काफी उत्साहित थे और पिछले छह महीने से 10 घंटे अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 326 बार स्कूटी से सबसे ज्यादा गोल चक्कर है।

उन्होंने कहा कि ऐसे खेलों के निए एक विद्यालय होना चाहिए, ताकि लोग सही तकनीकों के साथ सुरक्षित तरीके से अभ्यास कर सकें। उनकी टीम के मैनेजर लक्ष्य खंडूरी ने बताया कि स्टंट बाइकिंग को रोमांचक खेल माना जाता है। अंकित एक बेहतरीन खिलाड़ी है। यह खेल देशभर में प्रचलित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed