फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon becomes overall champion of junior athletics

Dehradun News: दून बना जूनियर एथलेटिक्स का ओवरऑल चैंपियन

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Doon becomes overall champion of junior athletics
उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर व अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में देहरादून सबसे ज्यादा अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में दून से 204 अंक अपने नाम किए। जबकि, ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालक अंडर-20 वर्ग की एक हजार मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के रजत पाल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-23 वर्ग की एक हजार मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट और एक्सीलेंस सेंटर स्पोर्ट्स कॉलेज की गौरी ने बाजी मारी। अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के राहुल सरलिया, अंडर-20 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नैनीताल के सागर राम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष अंडर-23 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के राम सिंह और महिला वर्ग में अल्मोड़ा की राधा भट्ट अव्वल रहे। बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर की मोनिका और बालिका अंडर-20 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज की अनीशा ने स्वर्ण पदक कब्जाया। बालक अंडर-16 वर्ग की 2000 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के आदर्श यादव, बालिका वर्ग में हरिद्वार की मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अंडर-14 600 मीटर में रिया, 300 में प्रज्ञा सबसे तेज दौड़ीं
बालिका अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रिया, 300 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग की प्रज्ञा यादव ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ के बालिका अंडर-20 वर्ग में ऊधम सिंह नगर की कोमल राय, महिला अंडर-18 वर्ग में देहरादून की क्षिति कुमार और महिला अंडर-23 वर्ग में हरिद्वार की प्राची चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, केजेएस कलसी, एमसी शाह, ओलंपियन मनीष रावत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रीतम बिंद, पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed