फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon bar association election today.

बार चुनावः किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Wed, 24 Feb 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
doon bar association election today.

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव सहित विभिन्न पदों का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज होगा।

विज्ञापन


चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक बार भवन में मतदान होगा और मतगणना के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन में से एक दून बार एसोसिएशन के विभिन्न 11 पदों के लिए 33 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल और राजीव शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सचिव पद पर अनिल गांधी, अनिल कुमार शर्मा और अनिल पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य पदों पर कई अन्य दावेदार भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


2676 मतदाता करेंगे मताधिकार
चुनाव अधिकारी दीपक आहलुवालिया ने बताया कि मतदान के लिए करीब 19 बूथ बनाए गए हैं। 2676 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया मतदाता लिस्ट के सभी अधिवक्ता वोट दे सकेंगे। 12 जून 2012 के बाद का अधिवक्ता जिसने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास नहीं किया है उसे इसका प्रमाण-पत्र देना होगा। इसका सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
चुनाव आचार संहिता समिति के अध्यक्ष एमएम भट्ट ने कहा कि मंगलवार को समिति ने वकीलों के चैंबरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब सामान्य रहा लेकिन कैंटीन में कुछ वकीलों के एकत्र होने की शिकायत मिली। शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है।

ये हैं प्रत्याशी
उपाध्यक्ष के लिए
दीपक कुमार, मनोज कुमार सुंद्रियाल, मोहम्मद आसिफ खान व शंभू प्रसाद ममगाई

सह सचिव
अमित डंगवाल, अनिल सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार शर्मा, भानू प्रताप सिसौदिया, नीरज अग्रवाल, उपेंद्र पाल सिंह वर्मा, संजय कुकरेती

ऑडिटर
आशुतोष गुलाटी, मानवेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र कुमार, शेर सिंह

लाइब्रेरियन
ललित भंडारी व आरएस भारती

थ्री प्लस कार्यकारिणी सदस्य
कृष्णा कुमार व रघुवीर सिंह गुसांई

थ्री प्लस महिला कार्यकारिणी सदस्य
प्रमीला रावत व तसनीन आइसा

फाइव प्लस कार्यकारिणी सदस्य
अनिल कुमार, प्रवीन कुमार व वर्तिका त्रिपाठी

सेवन प्लस
बसंत देव आर्या व सुखवीर सिंह

टेन प्लस
जतिन दुग्गल व विनोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed