फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon alert after bomb blast

बम धमाकों के बाद दून में भी अलर्ट

Fri, 02 May 2014 10:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 May 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
doon alert after bomb blast

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह हुए बम धमाकों के बाद दून पुलिस भी सतर्क हो गई।

विज्ञापन


ट्रेनों में चलाया तलाशी अभियान
टीम ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी की सुरक्षा का जायजा लिया। सुबह ही पुलिस की टीमें रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। टीम ने इस दौरान ट्रेनों में तलाशी अभियान भी चलाया।

पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू के साथ ही एसओजी और एसटीएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

बम धमाकों के बाद अलर्ट जारी होते ही दून पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान डाग स्कॉड और बम डिस्पोजल टीम ने बोगियों की भी सघन तलाशी ली।
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर पिछले कई महीनों से खराब
अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन में अफरातफरी का माहौल बन गया। उधर, रेलवे स्टेशन में टीम ने कई खामियां पकड़ी। स्टेशन के प्रवेश द्वारा पर लगा मेटल डिटेक्टर पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्टेशन के अंदर पहुंचने के लिए कई अन्य रास्ते भी है, जिनमें कोई सुरक्षा नहीं है। उधर, एक टीम ने आईएसबीटी परिसर का भी सुरक्षा जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed