फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors will not attend the meeting at the time of OPD

Dehradun News: ओपीडी के समय बैठकों में शामिल नहीं होंगे चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 09 Feb 2025 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Doctors will not attend the meeting at the time of OPD
दून अस्पताल में ओपीडी के समय किसी भी चिकित्सक को प्रशासनिक बैठकों के लिए नहीं बुलाया जाएगा। तीन बजे तक ओपीडी का समय पूरा होने के बाद ही चिकित्सक बैठक में शामिल होंगे। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि चिकित्सक ओपीडी के समय प्रशासनिक बैठकों में व्यस्त रहते थे। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी मरीजों को होती थी। ओपीडी में हर रोज 1500 से दो हजार मरीज उपचार के लिए आते हैं। ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या घट जाने से मरीजों को लंबा इंतजार करने के बाद उपचार मिल पाता था। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक किसी भी चिकित्सक को प्रशासनिक बैठकों के लिए नहीं बुलाया जाएगा। ऑपरेशन की भी बढ़ेगी संख्या: जानकारी के मुताबिक कभी-कभी ओटी ड्यूटी पर गए चिकित्सकों को भी बैठक में शामिल होना पड़ता था। इससे ऑपरेशन प्रभावित होते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद चिकित्सक पूरा समय ओटी में दे सकेंगे। इससे हर रोज होने वाले ऑपरेशन की संख्या भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed