गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टर लामबंद, बुलाई आपात बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस की विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के डॉक्टर लामबंद हो गए हैं। विरोध के लिए आगे की रणनीति बनाने के लिए वर्तमान में डॉक्टरों की स्टेट काउंसिल की बैठक देहरादून में चल रही है।
शुक्रवार को काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. भुवन चंद्र जोशी को विजिलेंस ने ड्यूटी के समय घर पर प्रैक्टिस करते हुए हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
सीएमएस की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रदेश के डॉक्टर के समर्थन में उतर आए। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हाथ में काली पट्टी बांधकर गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। वहीं घटना के विरोध के लिए प्रदेश के डॉक्टरों के संगठन ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
डॉक्टरों की स्टेट काउंसिल की आपात बैठक
शनिवार दोपहर बाद 1.30 बजे डॉक्टरों की स्टेट काउंसिल की बैठक देहरादून में बुलाई गई। बैठक के बाद डॉक्टर आगे की रणनीति तय करेंगे।
बताया जा रहा है कि सीएमएस की गिरफ्तारी से नाराज डॉक्टर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।
वहीं डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाबत अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। कहा यह भी जा रहा है कि डॉक्टरों की आपसी खींचतान का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। लंबे समय से काशीपुर अस्पताल में सब ठीक नहीं चल रहा था।
संविदा डाक्टरों और एक स्थायी डाक्टर के बीच ठनी रहती थी। इसको लेकर एक डाक्टर अस्पताल परिसर में धरने पर भी बैठ चुका है। लोगों का यह भी कहना है कि अस्पताल के ही किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम की साजिश रची है।