फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor's gardener fell from the roof in suspicious circumstances, died

संदिग्ध हालात में छत से गिरा डॉक्टर का माली, मौत

Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor's gardener fell from the roof in suspicious circumstances, died
वसंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर के घर का माली संदिग्ध हालात में छत से गिर गया। उसका खून से लथपथ शव लॉन में मिला। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. केके यादव ओएनजीसी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनका जीएमएस रोड पर मकान है। यहां उनके साथ महेंद्र सिंह नेगी नाम का माली रहता था। महेंद्र ओएनजीसी में ही ठेके पर माली भी है। कुछ दिनों से महेंद्र की 23 वर्षीय बेटी भी उनके साथ रह रही थी। रोज की तरह शनिवार रात को भी महेंद्र और उनकी बेटी मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चले गए। सोने से पहले उन्होंने सीढ़ियों के दरवाजे को अंदर से लॉक कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब डॉ. केके अग्रवाल उठे तो देखा कि महेंद्र सिंह नेगी लहूलुहान हालात में लॉन के फर्श पर पड़ा है। उन्होंने जांच की तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। डॉ. यादव ने महेंद्र की बेटी को आवाज लगाई, लेकिन उसे सुनाई नहीं दिया। इसके बाद फोन कर नीचे बुलाया। एसएसआई वसंत विहार नवनीत भंडारी ने बताया कि महेंद्र सिंह नेगी मूल रूप से जैनूर पट्टी, सिमली, नारायण बगड़, चमोली के रहने वाले थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एसी में नहीं सुनाई दी आवाज
डॉ. यादव ने पुलिस को बताया कि वह नीचे अपने कमरे में सोए हुए थे। रात में एसी की आवाज में महेंद्र के गिरने की आवाज नहीं सुनाई दी। इधर, बताया यह भी जा रहा है कि महेंद्र सिंह नेगी को नींद में चलने की आदत थी। लेकिन, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या के दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है। फिलहाल चमोली से उनके परिजन नहीं आए हैं। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed