फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor made body parts through plastic surgery

बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी से बनाए तीन अंग

Sat, 15 Mar 2014 11:14 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 15 Mar 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
doctor made body parts through plastic surgery
कुदरत भी कभी-कभी बेहद क्रूर हो जाती है। चार साल की एक बच्ची के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


जब बच्ची पैदा हुई तो पता चला कि उसके प्राकृतिक क्रिया करने से लेकर जन्म देने की क्षमता वाले अंग ही नहीं थे। इसके अलावा केवल एक किडनी थी।

मां-बाप ने अपनी क्षमता से हर कोशिश की, लेकिन निराशा ही मिली। कुदरत के लिखे को बदलने की कोशिश सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों ने की।

यह सर्जरी है बेहद रेयर

doctor made body parts through plastic surgery

सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी से उसके तीन अंगों को बनाया है।

डॉक्टरों का दावा है कि यह सर्जरी बेहद रेयर है, जो देश में केवल चुनिंदा जगहों पर ही होती है। चिकित्सकों के अनुसार खटीमा निवासी मां-बाप एक साल पहले तीन साल की बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अंगों को बनाया

doctor made body parts through plastic surgery

जांच में पता चला कि बच्ची में मल, मूत्र के अलावा जननांग ही नहीं बने थे। प्राकृतिक दैनिक नित्य क्रिया मल द्वार जैसे छिद्र से हो रही थी।

सर्जरी विभाग के प्रो. केएस शाही कहते हैं कि यह विकृति क्लोएका कहलाती है। हमने बच्ची के आगे के जीवन को देखते हुए रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का फैसला किया, जिसमें अंगों को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए बनाना था।

विज्ञापन

गुर्दे को हो सकता था खतरा

doctor made body parts through plastic surgery

लेकिन इस सर्जरी से बच्ची के गुर्दे को खतरा हो सकता था, लेकिन हमने चुनौती स्वीकार की।

अलग-अलग अवधि में तीन चरणों में अंगों को बनाया गया। अब उसके अंग बनने के साथ शरीर के अनुरूप कार्य करने भी लगे हैं।

बच्ची लगातार इंप्रूव कर रही है। यह बड़ी उपलब्धि है, इसका पेपर पीडियाट्रिक्स सर्जरी इंटरनेशनल में प्रकाशित होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed