{"_id":"570ee34d4f1c1b806d4a6ac0","slug":"doctor-in-train-by-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप से बुलाने पर ट्रेन में मिलेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप से बुलाने पर ट्रेन में मिलेंगे डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करते समय आपात स्थिति में आपको डॉक्टर या चिकित्सा की जरूरत पड़े तो घबराएं नहीं। बल्कि ऐसी स्थिति में नजदीकी स्टेशन से आसपास मौजूद अस्पताल या चिकित्सा केंद्र से मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन में केवल एक एप इंस्टाल करना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे ने RailYatri.in एप के जरिये आपात चिकित्सा सेवा की शुरूआत की है। मेडिकल इमरजेंसी नाम के इस फीचर से यूजर्स को अपने स्थान के आसपास चिकित्सीय सुविधाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। खासकर बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद है। इसके लिए मोबाइल पर RailYatri एप इंस्टाल करना होगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर मोबाइल में स्टेशन का नाम लिखें। स्टेशन का नाम लिखने के बाद सर्च करने पर उस शहर या कस्बे और आसपास उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं, अस्पतालों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और एंबुलेंस सेवाओं आदि की जानकारी मिल जाएगी। आपात स्थिति में एंबुलेंस बुलाकर बीमार रेल यात्री को संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर या अस्पताल ले जा जा सकता है। एप डाउनलोड करने के लिए www.rytr.in वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन