फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor appointed through ukpsc.

लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड को दिए 275 डॉक्टर

Mon, 02 Mar 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
doctor appointed through ukpsc.

लोक सेवा आयोग से चयनित चिकित्सकों की काउंसिलिंग समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


चयनित चिकित्सकों में से सर्वाधिक 51 स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह के गृह जनपद पौड़ी को मिले हैं। इस मामले में 48 डॉक्टरों के साथ अल्मोड़ा जनपद दूसरे स्थान पर है।

शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में काउंसिलिंग के तीसरे दिन मेरिट लिस्ट के अनुसार शेष बचे 139 चिकित्सक आमंत्रित थे। इसमें से 91 ही पहुंचे। काउंसिलिंग में अब तक 54 चिकित्सक अनुपस्थित रहे हैं, जबकि 77 के दस्तावेज आयोग से विभाग को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया में 16 विशेषज्ञ चिकित्सक तीनों दिनों में मिले हैं। काउंसिलिंग के तीसरे दिन की प्रक्रिया समाप्त होने पर विभाग के पास कुल चयनित 421 में से 275 चिकित्सकों ने ज्वाइनिंग के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो फिर से करनी पड़ेगी काउंसिलिंग
- आयोग से चयनित 77 चिकित्सकों के दस्तावेज अभी पूरे नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में विभाग को दोबारा काउंसिलिंग की तिथि निकालनी होगी। हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि जिन चयनित चिकित्सकों ने दस्तावेज अब तक नहीं दिए हैं, उनमें से अधिकांश इच्छुक ही नहीं हैं।


विशेषज्ञों की रहेगी कमी
- तीन दिन चली काउंसिलिंग में भले स्वास्थ्य महकमे को 275 नए चिकित्सक मिल गए हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खलेगी। क्योंकि 275 में से केवल 16 ही विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इससे प्रदेश के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ मिलना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा।

किस जिले में कितने चिकित्सक
- नैनीताल 22
- टिहरी 30
- पौड़ी 51
- उत्तरकाशी 28
- रुद्रप्रयाग 22
- चमोली 14
- पिथौरागढ़ 21
- चंपावत 17
- अल्मोड़ा 48
- बागेश्वर 13
- देहरादून 9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed