फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   do tree plantation earn money

अब सच में पेड़ पर ही लगेंगे पैसे

Fri, 12 Sep 2014 03:58 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
do tree plantation earn money

अब जमीन में पैसे बोएं और पैसे ही उगाएं। उत्तराखंड के लोग अब रुपयों की तरह पेड़ों का भी फिक्स डिपॉजिट करा सकेंगे।

विज्ञापन


पांच साल बाद उन्हें प्रति पेड़ दो सौ रुपए मिलेंगे। एक व्यक्ति या परिवार अधिकतम सौ पौध प्रतिवर्ष लगा सकता है। यह राज्य सरकार की ‘हमारा पेड़ - हमारा धन’ योजना के तहत होगा। इस साल आवेदन 31 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

प्रमुख सचिव वन रणबीर सिंह ने बताया है कि वन विभाग ने इस योजना को गुरुवार से लागू कर दिया गया है। पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों की निजी भूमि पर अकेले या संयुक्त रूप से खातेदार बन सकते हैं। पौधारोपण के इच्छुक आवेदकों को इसका फार्म वेबसाइट पर और वन विभाग के सभी कार्यालयों से मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन


पौधे रियायती दाम पर वन विभाग, उद्यान विभाग के अलावा पंजीकृत महिला पौधशाला, किसान पौधशाला आदि से खरीदे जा सकेंगे। इस वर्ष 50 हजार पौधों का लक्ष्य रखा गया है। आवेदक अधिक होने पर लाटरी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमारा पेड़-हमारा धन’ योजना

do tree plantation earn money

योजना दस वर्ष की होगी, जिसमें रोपण कार्य आगामी पांच वर्षों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों ‘हमारा पेड़-हमारा धन’ योजना तैयार कर इससे आम आदमी को जोड़ने की घोषणा की थी।

इसका उद्देश्य वनों पर निर्भरता कम कर ग्रामीणों की लकड़ी, ईंधन व चारा आदि की मांग पूरी करने के लिए आवश्यक प्रजातियों के रोपण को प्रोत्साहित करना है। योजना की प्रगति का विवरण संबंधित जोन अपर प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन को उपलब्ध कराएगा। प्रतिमाह शासन को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

कैसे मिलेगा लाभ
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में पंजीकृत रजिस्टर में आवेदक के नाम पर दो सौ रुपए प्रति पौध के हिसाब से पांच वर्ष की एफडीआर या एनएससी की जाएगी। रोपित पौधों की सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी आवेदक की होगी।

पांच साल बाद पौधों की दशा का मूल्यांकन वन विभाग, वन पंचायत व ग्रामसभा संयुक्त रूप से करेगी। इसी के आधार पर धनराशि आवेदक को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed