फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do Not Take these two medicine in Dengue fever Know symptoms and precaution

डेंगू का डंक: बुखार में भूलकर भी न लें ये दो दवाई, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Do Not Take these two medicine in Dengue fever Know symptoms and precaution
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपको इस मौसम में बुखार लगे तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। वरना आप पर इसका बुरा असर हो सकता है। डेंगू रोधी अभियान के तहत बुधवार को  देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस बैठक में डॉक्टरों ने डेंगू की रोकथाम और इसके इलाज पर चर्चा की। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि यदि डेंगू बुखार आए तो इलाज के लिए एस्प्रीन और आईब्रुफेन जैसी दवाएं नहीं लेनी चाहिए। जहां तक हो सके बचाव और डॉक्टरों की देखरेख में ही इलाज करना चाहिए।  
विज्ञापन


गांधी शताब्दी अस्पताल में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती की पहल पर यह गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि डेंगू बरसात के मौसम में जुलाई से अक्तूबर तक फैलता है। इसमें विशेषज्ञों ने डेंगू के लक्षणों और इसके बचाव पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण 

- अचानक तेज सिरदर्द और बुखार। 
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द। 
- आंखों के पीछे दर्द, जो घुमाने से बढ़ता है। 
- जी मचलाना और उल्टियां होना। 
- गंभीर मामलों में नाक मुंह व मसूड़ों से खून आना। 
- त्वचा पर चकते उभर आना। 

ये बरते सावधानियां 

- पानी की टंकी खुली न छोड़ें। 
- पक्षियों और पशुओं के पानी के पात्र में पानी न छोड़ें। 
- बर्तन, फ्रिज, फूलदान, नारियल के खोल आदि में पानी न रखें। 
- पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें। 
- पूरा शरीर हल्की चादर से ढककर सोएं। 
- मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें। 
- बुखार हो तो पैरासिटामोल खा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed