फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not put any drops in eyes without doctor's advice

बिना डॉक्टरी सलाह के न डालें आंखों में कोई ड्राप

Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do not put any drops in eyes without doctor's advice
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वह आंखों के प्रति संवेदनशील रहें। आंखों में कोई भी परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर दवा लें और उपचार कराएं। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी तरह के ड्रॉप आंख में न डालें और न ही कोई दवा लें। यह आंख की रोशनी के लिए दिक्कत कर सकता है।
विज्ञापन

विश्व दृष्टि दिवस पर दून अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर के मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यह बातें कहीं। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूसुफ रिजवी ने कहा कि इस साल की थीम ‘लव योर आइज’ है। अपनी आंखों को ठीक रखने के लिए अपने खानपान, दिनचर्या में बदलाव, खुद का काम खुद करने की आदत डालनी होगी। उन्होंने नेत्रदान किए जाने पर विशेष रूप से जोर दिया। डॉ. रिजवी नेकहा कि आंखें दान कर दो लोगों की जिंदगी में रोशनी दी जा सकती है।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा ने सफेद और काला मोतिया के बारे में जानकारी दी। डॉ. ओझा ने कहा कि आंख में कोई भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ को दिखाएं। खुद कोई भी ड्राप आंख में न डालें। इससे आंखों को आराम की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार और किसी बीमारी या आंखों की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को हर छह महीने पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। इस दौरान कई मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। शिविर में मरीजों के आंखों की जांच भी की गई। शिविर में डॉ. नीरज सारस्वत, डॉ. दुष्यंत उपाध्याय, डॉ. स्वीटी कुमारी, डॉ. हर्षिता डबराल, डॉ. श्रेयांशी शर्मा, डॉ. राहुल हल्दिया, डॉ. दीक्षांत चौहान, डॉ. अर्शदीप, डॉ. अंकुर चौधरी, डॉ. अंकुर कुमार, डॉ. अर्चित, डॉ. आरती, डॉ. अस्मिता पंत, डॉ. अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed