{"_id":"5faedec08ebc3e9b7a5c0481","slug":"do-not-disturb-cracker-s-traders-ig-dehradun-news-drn36193454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा व्यापारियों को परेशान न करें : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा व्यापारियों को परेशान न करें : आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में ग्रीन पटाखे बिक्री करने के आदेश दिए हैं, लेकिन ग्रीन पटाखों की श्रेणी पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में पटाखा व्यापारियों से जानकारी ली गई, लेकिन ग्रीन पटाखों के बारे में कुछ बता नहीं पाए। इसलिए आईजी गढ़वाल जोन अभिनव कुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को पटाखों की बिक्री को लेकर दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए दून सहित प्रदेश के छह जिलों में पटाखों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें केवल दो घंटे आठ से 10 बजे तक पटाखे जलाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ग्रीन पटाखे जलाने के निर्देश हैं। हालांकि कौन से पटाखे ग्रीन पटाखों की श्रेणी में आएंगे, इसके लिए कोई विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए। इससे व्यापारियों के साथ ही पुलिस में भी असमंजस की स्थिति है। पुलिस ने इस संबंध में पटाखा व्यापारियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने पटाखों की कोई श्रेणी न होने की बात कही। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रीन पटाखों के नाम पर किसी भी व्यापारी को परेशान करें। वे अपने सभी थाना प्रभारियों को भी यह आदेश दें। पटाखों की बिक्री के नाम पर उत्पीड़न की कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए।