फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM's instructions on FIR on Drinking Water Corporation and Executive Organization

डीएम ने पेयजल निगम और संबधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ एसडीएम को एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

डीएम ने लोनिवि, एनएच और पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर पैचवर्क का कार्य शुरू करें, जिससे लोगों को जो असुविधा हो रही है वह कम हो सकें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तालमेल के साथ काम करें।डीएम ने शहर में अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर एमडीडीए के अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए कि तत्काल ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही करें। बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, संदीप साहनी, शहर कोतवाल डीएस कोहली, एमडीडीए ईई अतुल गुप्ता, कुशाल सिंह राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, गीता कुमाईं, सतीश चंद्र ढौंढियाल, टीएस रावत, पंकज थपलियाल, एनएच सुरेंद्र सिंह, लोनिवि राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
DM's instructions on FIR on Drinking Water Corporation and Executive Organization

विस्तार

जिलाधिकारी सोनिका ने शहर की सड़कों का निरीक्षण कर खराब हालत पर गहरी नाराजगी जताते हुए तीन दिन में पैचवर्क का कार्य शुरु करने को अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि शहर की खराब सड़कों से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने पेयजल निगम और संबधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ एसडीएम को एफआईआर कराने और लोनिवि और एनएच को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत वाकई में बेहद खराब है। कहा लाइब्रेरी से एलबीएस अकादमी, मालरोड, जेपी बैंड से किंग्रेग सहित कई सड़कों की हालत तो बहुत ही दयनीय है। उधर, कचहरी में कई विभागों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि पेयजल निगम ने शहर में पेयजल लाइन बिछाने के लिए काम किया, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। डीएम ने लोनिवि, एनएच और पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर पैचवर्क का कार्य शुरू करें, जिससे लोगों को जो असुविधा हो रही है वह कम हो सकें। कहा कि मसूरी में विभागों में तालमेल की कमी देखी जा रही, जिससे जनता को परेशानी हो रही। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तालमेल के साथ काम करें।
विज्ञापन

डीएम ने शहर में अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर एमडीडीए के अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए कि तत्काल ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही करें। लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में अतिक्रमण न हो ये सुनिश्चित करें। कहा कि अतिक्रमण होने पर पालिका और एसडीएम की मदद से तत्काल हटाएं। शहर में अतिक्रमण को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए कि जहां भी अतिक्रमण हो, उसके खिलाफ कार्यवाही करें। डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं, पालिका को बंद पड़े नालों को प्राथमिकता के साथ खोलने के निर्देश दिए। उधर, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि डीएम ने पेयजल निगम और संबधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। बताया कि सड़कों को लेकर लगातार लोग शिकायतें कर रहे। लोगों की जान खतरे में डालने और सड़कों को खराब करने के लिए पेयजल निगम और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लोनिवि और एनएच को 24 घंटे में गड्ढे भरने के लिए नोटिस दिया जाएगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, संदीप साहनी, शहर कोतवाल डीएस कोहली, एमडीडीए ईई अतुल गुप्ता, कुशाल सिंह राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, गीता कुमाईं, सतीश चंद्र ढौंढियाल, टीएस रावत, पंकज थपलियाल, एनएच सुरेंद्र सिंह, लोनिवि राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed