{"_id":"6379171e3a66113fd20e61b6","slug":"dm-listened-to-problems-in-e-choupal-vikas-nagar-news-drn428626336","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई चौपाल में जिलाधिकारी ने वर्चुअली सुनी ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई चौपाल में जिलाधिकारी ने वर्चुअली सुनी ग्रामीणों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिए शनिवार को त्यूनी में ई-चौपाल व बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना। जबकि त्यूनी में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।
ई-चौपाल में जनसुनवाई के साथ-साथ विभागों की स्थापित स्टॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों ने अपने विभागों के माध्यम से संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान के सामने कुल 64 जनसमस्याएं आईं। इनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन के 24, विधवा पेंशन के दो, दिव्यांग पेंशन के दो आवेदनों पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तुरंत कार्रवाई की गई। इस दौरान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूनी में शिक्षकों की कमी का मुद्दा छात्रों ने उठाया। छात्रसंघ के पदाधिकारी मंजू डिमरी, किरण शाह, हेमंत चौहान, निक्कू पिस्टा, मीनू डिमरी, शिवानी शोक्टा ने सीडोओ को ज्ञापन देकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
इस समस्या को जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग से रिपोर्ट देने को कहा। शिविर में आपदा प्रभावितों की सहायता को उपाय नहीं किए जाने, इंटर कॉलेज के भवन की मरम्मत जैसी समस्याओं से भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ई चौपाल में आई समस्याओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा सोमवार को जनसुनवाई के दौरान की जाएगी।