फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM furious at the potholes and dilapidated pillars of the road

सड़क के गड्ढों और जर्जर खंभों पर बिफरे डीएम

Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
DM furious at the potholes and dilapidated pillars of the road
शहर की सड़कों पर जल रिसाव से बने गड्ढों और जर्जर विद्युत खंभों को लेकर डीएम एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को अफसरों को हिदायत देते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। डीएम ने अफसरों का स्पष्टीकरण तलब कर जवाब संतोषजनक न होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और जनसुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 मई 2022 के अंक में दोनों जन समस्याओं से संबंधित तस्वीरें प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने बैठक लेकर अफसरों के पेंच कसे और कहा कि शहर में कई स्थानों पर जल रिसाव से सड़कों पर बन रहे गड्ढों और सड़कों में पड़ी विद्युत केबल/अपूर्ण कार्य से अप्रिय घटना होने की संभावना रहती है। डीएम ने अधिशासी अभियंता (दक्षिण) जल संस्थान एवं अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एडीएम को देते हुए तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा एक्ट में कार्रवाई को कहा है। साथ ही संतोषजनक जवाब न होने पर स्मार्ट सिटी के कार्यों को संबंधित संस्थान/विभाग से वापस लेने की चेतावनी दी। उधर, एडीएम ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान और ऊर्जा निगम से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

पाइपलाइन रिसाव से भी बढ़ा रही समस्या
स्मार्ट सिटी के कार्यों में आए दिन शिकायतें मिल रहीं, जिसमें पानी की पाइप लाइन रिसाव से शहर के कई आंतरिक मार्गों पर पानी जमा हो रहा है, जबकि भूमिगत विद्युत लाइन के कार्यों में लेटलतीफी और लापरवाही से सड़कों पर अव्यवस्थित पड़ी केबल आदि सामग्री, अधूरे कार्य दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। डीएम के बार-बार निर्देशित करने के बाद भी कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इसे लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed