फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali weeds around Kedarnath

केदारघाटी के गांवों में मातम पसरा, दिवाली पर सन्नाटा

Sat, 02 Nov 2013 08:31 PM IST
आशा प्रसाद सेमवाल/अमर उजाला, गुप्तकाशी
आशा प्रसाद सेमवाल/अमर उजाला, गुप्तकाशी Updated Sat, 02 Nov 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
Diwali weeds around Kedarnath

हे बाबा केदार! ऐसी दीपावली फिर कभी नहीं आए। यह निराशा भरे शब्द उजाले के त्यौहार दीपावली पर केदारघाटी के गांवों से सुनने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में दीपावली का पर्व केदार घाटी के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। क्योंकि दीपावली के एक दिन बाद भैया दूज के मौके पर केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होते हैं। स्थानीय तीर्थ पुरोहित और व्यापारी छह माह केदार रह कर घरों को लौटते हैं।
विज्ञापन


पिता का लौटने का इंतजार
केदार यात्राकाल में तीर्थ पुरोहित और व्यापारी अच्छा-खासा पैसा कमा कर घर लौटते थे, तो सही मायनों में लक्ष्मी आती थी। लेकिन इस बार लक्ष्मी तो क्या कई लोग अपने घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार माह पूर्व जलप्रलय में अपनों को खो चुके लोगों की पीड़ा दीपावली पर पुन: उभर गई है। दीपावली पर बच्चों को अपने पिता के घर लौटने का इंतजार रहता है। इस बार मां अपने बच्चों से क्या कहे, यह समझ नहीं आ रहा है।


पसरा सन्नाटा
केदारघाटी के दीवली, भणिग्राम, लमगौंडी, ल्वारा, ल्वाणी, बणसू, बड़ासू, देवर, जाल, चिलौड़ और चौमासी सहित कई गांवों में दीपावली पर मातम पसरा हुआ है।

ल्वाड़ी निवासी बांके लाल बगवाड़ी ने अपने सात परिजन केदारनाथ आपदा में खो दिए। वह कहते हैं कि घर में विधवा बहुओं और बच्चों का दर्द देखा नहीं जाता है।

उनके पुत्र श्रीश बगवाड़ी की दो बालिकाएं 10 वर्षीय सृष्टि व आठ वर्षीय खुशबू, भतीजे सुधाकर के बच्चे 14 वर्षीय साकेत व आठ वर्षीय प्राची, प्रभाकर का पांच वर्षीय पुत्र शुभ्रत और हेमचंद्र का 11 वर्षीय वरुण की आंखें दीपावली के पर्व पर पापा को खोज रही हैं
 
दिलमी का दिनेश नौटियाल भी आपदा में लापता हो गया था। उसके चार वर्षीय पुत्र भविष्य की समझ में नही आ रहा है कि दीपावली आ गई है, लेकिन पापा घर क्यों नहीं आ रहे हैं। यही हाल दीवली भणिग्राम के तिवारी और लमगौंडी के लालमोरिया व बाजपेयी परिवार के है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed