फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwali polution will increase

...ऐसे तो हवा में तीन गुना घुल जाएगा जहर

Sat, 02 Nov 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून/बिशन सिंह बोरा
अमर उजाला, देहरादून/बिशन सिंह बोरा Updated Sat, 02 Nov 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
diwali polution will increase

वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते राजधानी सहित कुछ शहरों में पहले ही वायु प्रदूषण की समस्या बनी है। जहां औसतन आरएसपीएम (रेसपीरेबल ससपेंडेट पार्टीकुलेट मेटर) खतरे से डेढ़ गुना अधिक है। वही हरिद्वार में इससे भी बदतर स्थिति है।

विज्ञापन


आरटीआई में हुआ खुलासा
आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में छोटी और बड़ी दिवाली को इसका लेबल ढाई से तीन गुना अधिक बढ़ जाएगा। जो सांस और हार्ट के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक होगा।
विज्ञापन


राजधानी में पहले ही खतरनाक स्थिति बनी है। अधिवक्ता सुयश कुकरेती द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में यह खुलासा हुआ है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बताया गया है कि आरएसपीएम लेबल औसतन अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वातावरण में जहर, शिकायत का है इंतजार
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रामनगर कार्यालय की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में बताया गया कि क्षेत्रीय कार्यालय ने सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित  क्षेत्रों को चिन्हित नहीं किया। जनता की शिकायत मिलने पर ही ध्वनि अनुश्रवण का कार्य किया जाएगा।


दून की स्थिति
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषिण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता के वर्ष 2011 व 2012 के जो आंकड़े दिए है उसके अनुसार घंटाघर में आरएसपीएम 179.31, रायपुर कमर्शियल क्षेत्र में 163.87, आईएसबीटी रोड में 176 व नगर पालिका ऋषिकेश में 108 है। जबकि अधिकतम आरएसपीएम लेबल 100 से अधिक होना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

हरिद्वार का हाल
सिडकुल हरिद्वार में आरएसपीएम जनवरी वर्ष 2013 में 126.55, फरवरी में 137.84, मार्च में 120, अप्रैल में 125 एवं मई में 116 रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed