{"_id":"acf4fd87e1a1eb924a10cec0759835d8","slug":"diwali-night-causality-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में दिवाली पर 52 हुए पटाखों के 'शिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में दिवाली पर 52 हुए पटाखों के 'शिकार'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दिवाली से पहले ही ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा था। लेकिन कम ही लोगों ने इसे माना। हालांकि दिवाली पर पटाखे जलाना आम बात है लेकिन अगर सावधानी पूवर्क इसे न जलाया जाय तो इससे खतरे भी बहुत हैं।
विज्ञापन
बीती रात दिवाली के दिन राजधानी दून में पटाखों से 52 लोग चोटिल हुए। दिवाली की रात दून और कोरोनेशन अस्पताल में आतिशबाजी से घायल, चोटिल 52 लोग पहुंचे।
आंख की पुतली पर असर
रविवार रात से सोमवार सुबह तक 40 मरीज दून अस्पताल पहुंचे। इनमें से तीन बच्चों का चेहरा झुलस गया है। एक बच्चे की आंख की पुतली पर असर पड़ा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बीसी रमोला ने बताया कि मंगलवार को बच्चे की आंख की पुतली का आपरेशन किया जाएगा। अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कोरोनेशन अस्पताल में सोमवार सुबह नौ बजे तक 12 मरीज आतिशबाजी से झुलसे पहुंचे थे, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दीपावली की रात आतिशबाजी से जले मरीजों के आने का सिलसिला बना रहा। पिछले साल गिने चुने मरीज ही आए थे।
विज्ञापन