फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali huge rush of buses for Delhi 24 hours wait on hilly routes Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: दिल्ली के लिए बसों की भरमार, पहाड़ी रूट पर 24 घंटे का इंतजार, जान लीजिए कैसा है हाल

Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

पहाड़ी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का कोई प्लान निगम के पास नहीं है। देहरादून में ग्रामीण डिपो, पर्वतीय डिपो के अलावा देहरादून डिपो की बसें संचालित होती हैं।

विज्ञापन
Diwali huge rush of buses for Delhi 24 hours wait on hilly routes Uttarakhand News in hindi
बस - फोटो : istock

विस्तार

दीपावली का पर्व नजदीक आते ही परिवहन निगम की बसें फुल चलने लगी हैं। दिल्ली से दून तक आने में सवारियों को कोई मुश्किल नहीं हो रही, लेकिन यहां से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए सवारियों को 24 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। पहाड़ी रूटों पर पूरे दिन में निगम की एक ही गाड़ी चल रही है। जबकि दिल्ली से हर रोज 70 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन यह सिर्फ दिल्ली रूट के लिए हैं। पहाड़ी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का कोई प्लान निगम के पास नहीं है। देहरादून में ग्रामीण डिपो, पर्वतीय डिपो के अलावा देहरादून डिपो की बसें संचालित होती हैं। देहरादून डिपो से स्थानीय रूटों, ग्रामीण डिपो से दिल्ली व अन्य लंबे रूटों की बसें चलती हैं, जबकि पर्वतीय डिपो के अंतर्गत पहाड़ी रूटों की बस सेवाएं संचालित होती हैं।

विज्ञापन


दीपावली के पर्व पर दिल्ली से बड़ी संख्या में उत्तराखंड के स्थानीय लोग अपने गांव-घर को वापस आते हैं। दिल्ली से देहरादून तक आने के लिए निगम ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी है। पहले ही 70 से अधिक बसें दिन में दिल्ली के फेरे लगाती हैं। इससे दिल्ली से देहरादून आने के लिए लोगों को समस्या नहीं होती, लेकिन देहरादून आने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 किमी का रूट... बस सिर्फ एक

पर्वतीय डिपो के अंतर्गत देहरादून से 55 रूटों पर बसें संचालित की जा रही हैं। इनमें 45 रूटों पर परिवहन निगम की बसें, जबकि दस रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। कुल 55 बसों का संचालन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। पहाड़ के सबसे बड़े रूटों में बागेश्वर, धुमाकोट, बड़कोट, तपोवन के हैं। इन सभी रूटों पर आने जाने में बस को करीब 600 किमी. का सफर तय करना पड़ता है। इन रूटों पर भी दिन में सिर्फ एक बस ही संचालित होती है। इसके अलावा नई टिहरी, द्वाराहाट, मंडल गोपेश्वर, तिलवाड़ा, हनोल, श्रीनगर के लिए भी पूरे दिन में एक बस चलती है। हल्द्वानी व नैनीताल के लिए भी दिन में एक बस है। इस कारण पहाड़ी रूटों पर जाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मसूरी जाने वालों के लिए राहत है। मसूरी के लिए दिन में दस से अधिक बसों का संचालन होता है।

वॉल्वो बसें राहत की उम्मीद

दून से दिल्ली के लिए 70 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं, इसमें करीब 35 बसें वॉल्वो हैं। दिल्ली के अलावा गुड़गांव, पांवटा, कटरा, चंडीगढ़, लखीमपुर, आगरा, अंबाला, कानपुर, लखनऊ, जयपुर व अयोध्या के लिए भी ग्रामीण डिपो की बसें संचालित हो रही हैं। ट्रेनों में टिकट की मारामारी बढ़ने पर वॉल्वो बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अभी से हो गई है।

ये भी पढ़ें...Bank Account:  खाते में आई अनजान रकम तो खाता हो सकता है बंद, रुड़की में इन दो मामलों ने उड़ाई हर किसी की नींद

परिवहन निगम ने सवारियों के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी रूटों पर भी अतिरिक्त बसें लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। - रेखा कहेरा, मंडलीय प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed