फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali gift to the elderly Amendment in old age pension Uttarakhand news in hindi

बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा: बीस साल का बेटा है तो भी मिलेगी मां-बाप को वृद्धावस्था पेंशन, पढ़ें ये संशोधन

Sun, 23 Oct 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 10:38 AM IST
सार

सरकार की ओर से निर्णय लिया गया था कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पति और पत्नी दोनों को दिया जाएगा, लेकिन कुछ तकनीकी वजह से दोनों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। पेंशन में आड़े आ रही इस दिक्कत को खत्म कर विभाग की ओर से संशोधित शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Diwali gift to the elderly Amendment in old age pension Uttarakhand news in hindi
वृद्धावस्था पेंशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन के पात्र पति और पत्नी, दोनों को अब बीस साल या इससे अधिक उम्र का बेटा होने के बावजूद पेंशन का लाभ मिलेगा। समाज कल्याण मंत्री के मुताबिक इससे संबंधित शासनादेश संशोधित कर दिया गया है। इससे 67 हजार नए पात्र पति और पत्नी को योजना का लाभ मिलेगा। दिवाली के बाद इसके लिए प्रदेश भर में कैंप लगाकर पेंशन संबंधी प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री चंदनरामदास ने कहा कि सरकार ने वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन बढ़ाई है। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया था कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पति और पत्नी दोनों को दिया जाएगा, लेकिन कुछ तकनीकी वजह से दोनों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


पूर्व के शासनादेश में ऐसी व्यवस्था थी कि जिनका 20 साल से अधिक उम्र का पुत्र या पौत्र है, उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। पेंशन में आड़े आ रही इस दिक्कत को खत्म कर विभाग की ओर से संशोधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। बीपीएल, अंत्योदय या जिनकी मासिक आय 4000 रुपये या इससे कम है, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर आर्थिक स्थिति वाले मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी
समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने कहा कि परिवहन निगम में 2016 से मृतक आश्रित कर्मचारियों की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन सरकार ने अब तय किया है कि जिनकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब है, उन मृतक आश्रित को निगम में नौकरी दी जाएगी। शासन व कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सिटी बसों को मोटर वाहन टैक्स में शत प्रतिशत छूट 
समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सिटी बसों को मोटर वाहन टैक्स में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। इसमें रोडवेज की 700 बसें भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि प्रेमनगर रूट पर 35 गाड़ियां खड़ी थीं। उन्हें नए रूट के परमिट देने जा रहे हैं।   

ये भी पढ़ें...Mana Village : पहाड़ के प्रेम से पीएम हुए अभिभूत, महिला सरपंच के अभिनंदन पत्र को सराहा, जताया आभार

विभाग में नहीं होंगे अनावश्यक तबादले 
परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग में अधिकारियों के अनावश्यक तबादले नहीं होंगे। जो तबादले होंगे बहुत कम व नियमानुसार होंगे। सभी तबादले मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed