फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2024 Uttarakhand Officials who are negligent in providing electricity during Diwali will be punished

Uttarakhand: दिवाली पर बिजली आपूर्ति में लापरवाही करने वाले अधिकारी नपेंगे, एमडी हर घंटे लेंगे रिपोर्ट

Thu, 31 Oct 2024 09:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Oct 2024 09:04 AM IST
सार

एमडी से लेकर सभी निदेशक हर घंटे बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट लेंगे। 24 घंटे आपूर्ति के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाए गए है। ड्यूटी-आपूर्ति के प्रमाण देने होंगे।

विज्ञापन
Diwali 2024 Uttarakhand Officials who are negligent in providing electricity during Diwali will be punished
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति में लापरवाही करने वाले अधिशासी अभियंताओं, जेई, एई व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। एमडी ने बताया कि सभी जिलों के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें सभी निदेशक, चीफ इंजीनियर, एसई से लेकर नीचे तक की टीम शामिल है।

विज्ञापन


हर एक घंटे पर अपने जिले की वीडियो फुटेज के साथ बिजली आपूर्ति की अद्यतन रिपोर्ट भेजनी होगी। कहीं कोई परेशानी आएगी तो रियल टाइम में बतानी होगी ताकि समय से उसका समाधान किया जा सके। एमडी खुद इसकी निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

पर्व के दौरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने पर न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि जांच में साफ हो गया है कि सभी ट्रॉली-ट्रांसफार्मर की उपलब्धता कार्यशील स्थिति में हों ताकि अपरिहार्य स्थिति में इनसे आपूर्ति की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यात्रा सीजन समाप्त...जौलीग्रांट से दो धामों की हेली सेवा पर लगा ब्रेक

एमडी अनिल कुमार ने सभी अफसरों को चेताया है कि कहीं भी विद्युत आपूर्ति में किसी की लापरवाही सामने आई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्युत समस्याओं के लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed