{"_id":"5c4012f7bdec22737a366b20","slug":"diwakar-becomes-vice-president-of-indo-vietnam-solidarity-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाकर बने इंडो-वियतनाम सोलिडरिटी कमेटी के उपाध्यक्ष","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
दिवाकर बने इंडो-वियतनाम सोलिडरिटी कमेटी के उपाध्यक्ष
Sun, 20 Jan 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
वियतनाम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और आधारशिला पत्रिका के संपादक डॉ. दिवाकर भट्ट को इंडो वियतनाम सोलिडरिटी कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कमेटी भारत और वियतनाम के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करती है। दिवाकर भट्ट वियतनाम साहित्य का अनुवाद कार्य भी कर रहे हैं। कमेटी के चेयरमैन गीतेश शर्मा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
वियतनाम यात्रा से लौटने के बाद भट्ट ने बताया कि वियतनामी साहित्य काफी समृद्ध है। वहां के राष्ट्राध्यक्ष होचि मिन्ह ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। वह बड़े कवि थे। आधारशिला समय-समय पर वियतनामी साहित्य प्रकाशित कर दुनिया के देशों तक पहुंचाती है। भट्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी व साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए कई सम्मान मिले हैं। हिंदी लेखन के लिए राहुल सांकृत्यायन, पं. मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, विद्या वाचस्पति, विश्व हिंदी गौरव सम्मान आदि से नवाजे गए हैं।
विज्ञापन
आधारशिला को दधीचि सम्मान
साहित्य, कला, संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका आधारशिला को देश व दुनिया में हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दधीचि सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली में हुए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सीबीएसई के पूर्व चेयरमैन विनीत जोशी और गेल के डायरेक्टर डॉ. वी कर्नाटक ने उन्हें यह सम्मान दिया।
विज्ञापन