फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divyang celebrated black day with demands

मांगों को लेकर दिव्यांगों ने मनाया काला दिवस

Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Divyang celebrated black day with demands
देहरादून। दिव्यांग कल्याण विभाग बनाने समेत 18 मांगों को लेकर दिव्यांगों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले दिव्यांगों ने सीएम आवास कूच की भी तैयारी की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में मंगलवार को दर्जनों दिव्यांगजन नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत थपलियाल के नेतृत्व में एकत्र हुए थे। इस दौरान दिव्यांगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि सरकार उनके हकों की अनदेखी कर रही है। लंबे समय से मांग हो रही है कि दिव्यांग कल्याण विभाग को समाज कल्याण विभाग से अलग किया जाए। इसको आयुक्त दिव्यांगजन विभाग से जोड़ा जाए। बावजूद इसके सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके साथ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पूर्ण तरीके से लागू कर यूनिवर्सल आईडी बनाने की मांग भी की गई। इस दौरान उमा ढौंडियाल, मनवीर सिंह, आशा रावत, सरफराज अहमद, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार सत्यपाल थलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-दिव्यांग दंपत्ति में एक को शैक्षिक योग्यता के आधार पर स्थाई नौकरी।
-पेंशन एक हजार से बढ़ा कर ढाई हजार रुपये मासिक की जाए
-सरकारी-गैरसरकारी विभागों में चार फीसदी दिव्यांग बैकलॉग कोटा।
-तिब्बती मार्केट की तर्ज पर दिव्यांगों के लिए मंडियों में 20 प्रतिशत फड़ ठेली।
-सिटी बस, ऑटो, थ्री व्हीलर का निशुल्क परमिट दिया जाए।
-स्वरोजगार प्रशिक्षण, बैठक, रात्रि विश्राम के लिए दून में दिव्यांग भवन का निर्माण।
-सीएम राहत कोष एवं अन्य जनप्रतिनिधि निधि से कृत्रिम उपकरणों का कोटा निर्धारित हो।
-निशुल्क चिकित्सा व शहरी आवास योजना में 50 वर्ग मीटर भूखंड आवंटन।
-दिव्यांगों की आर्थिक सर्वेक्षण गणना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed